Publish Date: Sun, 19 Feb 2017 (17:26 IST)
Updated Date: Sun, 19 Feb 2017 (17:30 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व गृह राज्यमंत्री राजनाथ सिंह 09.45 बजे पीडब्लूडी ऑफिस गवर्नर हाउस के सामने मतदान किया। राजनाथ सिंह के साथ उनकी पत्नी भी आई थीं तो वही राजनाथ सिंह के बेट पंकज सिंह अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने 8.30 माल एवेन्यू स्थित मार्डन स्कूल में मतदान किया. उनके साथ बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी रहेंगे इस दौरान मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने लखनऊ के नवयुग डिग्री कॉलेज बूथ पर मतदान किया।
भारतीय जनता पार्टी की कैंट से प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ मानटेसरी स्कूल स्थित बूथ पर मतदान किया।
नीरज बोरा हजारी लाल विद्यालय, पुरनिया स्थित बूथ पर अपने परिवार संग मतदान किया। विजय बहादुर पाठक रेडहिल स्कूल गोखले मार्ग ने मतदान किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने भी सुबह लाइन में लगकर मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र गन्ना संस्थान, डालीबाग स्थित बूथ पर मतदान किया।