Publish Date: Sun, 19 Feb 2017 (10:05 IST)
Updated Date: Sun, 19 Feb 2017 (10:09 IST)
लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के चुनाव में भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन हाशिये पर चला जाएगा तथा बसपा 300 सीट जीतकर सरकार बनाएगी।
मायावती ने यहां अपना वोट डालने के बाद कहा कि जनता सपा के कुशासन और केन्द्र की भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी से त्रस्त है इसलिए उसने बसपा के पक्ष में मन बना लिया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सतीश चन्द्र मिश्र के साथ वोट डालने आईं मायावती ने कहा कि जनता की पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था होती है आैर उसमें केवल बसपा सरकार ही खरी उतरती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। (वार्ता)