Publish Date: Sun, 05 Mar 2017 (08:44 IST)
Updated Date: Sun, 05 Mar 2017 (08:47 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव में स्थानीय भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रविवार को फिर रोडशो करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आठ मार्च को मतदान होगा।
गौरतलब है कि मोदी ने शनिवार को भी वाराणसी में रोडशो किया। मोदी ने अपने मेगा रोडशो के दौरान काशी विश्वनाथ और काल भैरव के मंदिरों में पूजा की। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शहर में रोडशो किया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी आज के रोड शो में ज्यादा क्षेत्र में घूमेंगे तथा स्थानीय प्रत्याशी उनके साथ मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री आज रात वाराणसी में ही रहेंगे और उसके अगले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
webdunia
Publish Date: Sun, 05 Mar 2017 (08:44 IST)
Updated Date: Sun, 05 Mar 2017 (08:47 IST)