Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी के इंफाल दौरे से पहले बम बरामद हुआ

Advertiesment
Rahul Gandhi
इंफाल। मणिपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की रैली से पहले यहां एक बम बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि यह बम इंफाल में पूर्वी जिले के खोंगमान बाशिखोंग तुरेल मापाल इलाके की एक रिहायशी इमारत के मुख्य दरवाजे के पास आज सुबह करीब छ: बजे बरामद किया गया। 
इस बम को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह बम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित  रैली स्थल से करीब छ: किमी दूर बरामद हुआ है। राहुल गांधी आज हप्ता कंजजेईबंग मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य विधानसभा के लिए मतदान चार और आठ मार्च को होगा। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मियों पर गोलियां चलाईं, 11 की मौत