Publish Date: Wed, 25 Jan 2017 (12:47 IST)
Updated Date: Wed, 25 Jan 2017 (12:55 IST)
मुजफ्फरनगर। रालोद के एक उम्मीदवार के दो निजी सुरक्षा कर्मियों को नामांकन के दौरान प्रतिबंधित इलाके में हथियार ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उत्तरप्रदेश में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रालोद उम्मीदवार यहां नामांकन दाखिल करने आया था।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सुनील कुमार और कुलदीप राठी जो एक निजी सुरक्षा कंपनी के लिए काम करते हैं उन्हें कल जिला अधिकारी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके पास दो लाइसेंस वाली पिस्तौल मिली थी।
उन्होंने बताया कि दोनों सुरक्षाकर्मी मुजफ्फरनगर में छत्तरवाल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी का नामंकन भरने आए रालोद नेता सलमान के साथ आए थे। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों के लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। (भाषा)