Publish Date: Wed, 01 Feb 2017 (09:20 IST)
Updated Date: Wed, 01 Feb 2017 (09:53 IST)
इटावा, (उप्र)। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और उनकी पत्नी के पास लगभग 9. 22 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
शिवपाल ने मंगलवार को ही अपनी परंपरागत जनसंतनगर सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में शिवपाल के पास 1. 45 करोड रुपए की चल संपत्ति दर्शाई गई है। उनके पास कोई व्यावसायिक संपत्ति नहीं है।
हलफनामे के मुताबिक 61 वर्षीय शिवपाल, उनकी पत्नी सरला तथा परिवार के पास संपत्ति9. 22 करोड रुपए की कुल है। उनके पास पजेरो कार है, जो उन्होंने 2008 में खरीदी थी और उसकी कीमत इस समय 7. 20 लाख रुपए है। शिवपाल की पत्नी के पास 1. 72 करोड रुपए की चल संपत्ति है। राजधानी के बिजली पासी क्षेत्र में उनकी व्यावसायिक संपत्ति है जिसकी कीमत 3.63 करोड़ रुपए है।
शिवपाल के 2015-16 के आयकर रिटर्न में 21. 69 लाख रुपए की आय दर्शाई गई है। उनकी पत्नी की आय 25. 11 लाख रुपए और हिन्दू अविभाजित परिवार के तहत 5. 55 लाख रुपए हैं। (भाषा)