Publish Date: Wed, 25 Jan 2017 (11:08 IST)
Updated Date: Wed, 25 Jan 2017 (11:13 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश भाजपा प्रमुख केशवप्रसाद मौर्य ने राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर राम मंदिर राग छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
मौर्य ने कहा, 'राम मंदिर आस्था का सवाल है, लेकिन फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि राम लला का भव्य मंदिर दो महीने में नहीं बनने जा रहा है। इसका निर्माण चुनावों के बाद किया जाएगा, जब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह न तो पिछड़ा वर्ग के साथ हैं और न ही दलितों के साथ। वह सिर्फ विश्वासघात करते हैं।