Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पांचवें चरण में श्रावस्ती जनपद में भाजपा के बागी बने सिरदर्द

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uttar Pradesh assembly election 2017

संदीप श्रीवास्तव

उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जनपद में भी 5वें चरण में चुनाव होने हैं। इस जनपद के श्रावस्ती विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद से उठा अंतरद्वंद्व अभी तक शांत नहीं हुआ। 
 
उसी चुनाव मैदान में बागियों की आमद पार्टी के लिए शुभ संदेश नहीं है जिसके लिए जिले व प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता माथापच्ची में लगे हुए हैं लेकिन नतीजा सिफर ही नजर आ रहा है, वहीं जिले के मतदाता भी चुपचाप रहते हुए नजारा देख रहे हैं। 
 
भाजपा के बागियों का जिक्र करते हुए बताते चलें कि बागी विनोद त्रिपाठी का अपनी विधानसभा में वर्चस्व माना जाता है। ये भाजपा से बगावत करते हुए राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामकर चुनाव मैदान में हैं। 
 
विनोद भाजपा से दावेदारी कर रहे थे किंतु पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर सुभाष सत्या को प्रत्याशी बनाया जिसके बाद से त्रिपाठी बागी हुए, जबकि विनोद त्रिपाठी गत विधानसभा 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रमजान से 11 हजार मतों से पराजित होते हुए दूसरे नंबर पर थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एसबीआई एटीएम से निकले 2000 के नकली नोट की सरकार करेगी जांच