Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अहमदाबाद ब्लास्ट के आतंकी के पिता सपा नेता... अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर निशाना

हमें फॉलो करें अहमदाबाद ब्लास्ट के आतंकी के पिता सपा नेता... अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर निशाना
, शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (17:45 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को सपा को ‘अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का मित्र’ और ‘ असामाजिक’ करार दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सपा का संबंध वर्ष 2008 में अहमदाबाद धमाके में शामिल आतंकवादियों से है। भाजपा ने आरोप लगाया ब्लास्ट के आतंकी के पिता सपा नेता हैं।
2008 में अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार धमाकों के मामले में विशेष अदालत ने शुक्रवार को इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के 38 सदस्यों को मौत की सुनाई। इसी मामले में अदालत ने 11 अन्य को उम्र कैद की सुजा सुनाई। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 200 अन्य घायल हुए थे।
webdunia
भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक तस्वीर दिखाई और दावा किया कि अमहदाबाद धमाके के एक दोषी का पिता सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दिखाई दे रहा है।
 
ठाकुर ने आरोप लगाया कि अहमदाबाद धमाके के गुनाहगारों के साथ सपा के ‘संबंध’ हैं। उन्होंने इस मामले पर अखिलेश यादव से जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा की हमेशा से आतंकवाद के प्रति बिलकुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति रही है जबकि सपा उनके साथ खड़ी रही है, जो आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं। अहमदाबाद सिलसिलेवार धमाकों का सीधा संबंध उत्तर प्रदेश के सपा नेताओं से है।
 
ठाकुर ने यह दावा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से एक दिन पहले किया है, जिसमें माना जा रहा है कि सपा और भाजपा का सीधा मुकाबला है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि मुंह में राम और बगल में आतंकवादी। यह समाजवादी पार्टी नहीं ,बल्कि समाजविरोधी पार्टी है। यह अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के लिए है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में भाजपा ने बदला प्लान, सपा पर तीन तरफा हमला, जोड़ा आतंकियों से कनेक्शन