Publish Date: Tue, 21 Dec 2021 (14:15 IST)
Updated Date: Tue, 21 Dec 2021 (14:20 IST)
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मैनपुरी से आठवें चरण की विजय यात्रा शुरू की है। अखिलेश जैसे ही मैनपुरी क्रिश्चियन मैदान पर बने मंच पर पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने को भीड़ बेकाबू हो गई।
भीड़ मैदान में लगे बैरिकेडिंग को सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इस दौरान पुलिस को भीड़ नियत्रंण करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कुछ देर में अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे।