Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश का बड़ा ऐलान, सामाजिक कैंटीन में मिलेगी 10 रुपए में थाली

हमें फॉलो करें अखिलेश का बड़ा ऐलान, सामाजिक कैंटीन में मिलेगी 10 रुपए में थाली
, शनिवार, 29 जनवरी 2022 (13:43 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर राज्य में सामाजिक कैंटीन खोली जाएगी और यहां 10 रुपए थाली के हिसाब से खाना मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य राज्य से भूख की समस्या मिटाना है।
 
अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी जी ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किराना स्टोर भी खोला जाएगा। इन स्टोरों पर गरीबों, श्रमिकों और बेघरों को सब्सिडाइज्ड दरों पर राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं मिल सकेगी। उनकी सरकार दाम बांधों नीति भी लागू करेगी।
 
अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में सपा सरकार बनने पर इम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट से मनरेगा की तर्ज पर रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, असली सरप्राइज गुजरात से मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, यहां की जनता ने खासकर किसान, नौजवान व्यापारी, हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए कुल 750 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन