Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की जीत : नरोत्तम मिश्रा

हमें फॉलो करें उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की जीत : नरोत्तम मिश्रा
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (11:26 IST)
भोपाल। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझान आने लगे है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में रूझानों में भाजपा सत्ता में वापसी करती हुई दिख रही है। भाजपा  की इस जीत पर मध्यप्रदेश में भी जश्न शुरु हो गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। 
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज उत्तर से पूर्व की और पूर्व से उत्तर की ओर चारों ओर आज राष्ट्रवाद और विकास की जीत हो रही है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और राष्ट्रवाद का परचम लहरा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा विराट बहुमत की ओर बढ़ रही है। राष्ट्रवाद की जीत का आज का दिन गौरवशाली है। 
 
वहीं विपक्ष की हार पर तंज कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका और अखिलेश दुखी है जनता खुशहाली है। ये वो लोग हैं जो सबकी जीत का जिम्मा लिए थे लेकिन खुद संकट में है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास  और सपा कांग्रेस को वनवास।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी भाजपा मुख्‍यालय में बजे डमरू और शंख, योगी-मोदी के समर्थन में लगे नारे