Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 8 April 2025
webdunia

'जय माता दी' से शुरू हुआ प्रियंका का चुनावी अभियान, पीएम मोदी पर साधा निशाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi
, रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (15:29 IST)
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'जय माता दी' के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की। उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा और किसानों के आंदोलन को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश घूमने वाले प्रधानमंत्री अपने आवास से कुछ दूरी पर बैठे किसानों से बात नहीं कर सकते।
 
प्रियंका गांधी ने सोनभद्र, उन्नाव, हाथरस की घटनाओं और कोरोना महामारी की दूसरी लहर के समय की स्थिति का उल्लेख करते हुए केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस देश में गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी के नीचे कुचल दिया। लेकिन प्रशासन उसे बचाने में लगा रहा... कहीं ऐसा नहीं हुआ होगा कि हत्या के आरोपी को पुलिस निमंत्रण दे कि आपसे पूछताछ करनी है।
 
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आरोपी का बचाव दिया। प्रधानमंत्री लखनऊ में उत्सव मनाने आये, लेकिन लखीमपुर खीरी तक नहीं जा सके।
 
उन्होंने यह दावा किया कि इस सरकार की वजह से देश में लोग न्याय की उम्मीद छोड़ चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर सरकार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी मिले हुए हैं और किसानों की तरफ से मुंह मोड़ लें तो लोग क्या करें?
 
उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका जा सकते हैं, जापान जा सकते हैं, देश विदेश घूम सकते हैं, लेकिन अपने घर से 10 मिनट दूर बैठे किसानों से बात नहीं कर सकते।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश का मोदी सरकार पर हमला, कहीं आउटसोर्सिंग से न चलने लगे सरकार