Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP Assembly Election 2021: राहुल-प्रियंका का होगा आज अमेठी दौरा, करेंगे शक्ति प्रदर्शन

हमें फॉलो करें UP Assembly Election 2021: राहुल-प्रियंका का होगा आज अमेठी दौरा, करेंगे शक्ति प्रदर्शन
, शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (13:07 IST)
अमेठी। यूपी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी शनिवार (18 दिसंबर) को अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक 6 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

 
आज सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका सड़क मार्ग से अमेठी आएंगे। वे यहां आरक्षित विधानसभा सीट जगदीशपुर के रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब 6 किलोमीटर की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

 
कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल और प्रियंका का अमेठी दौरा एकदिवसीय है। राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। लंबे अर्से बाद अमेठी आ रहे राहुल के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राहुल और प्रियंका के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।
 
उत्तरप्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य नरेंद्र मिश्र ने कहा कि राहुल और प्रियंका का अमेठी से परिवार जैसा रिश्ता है। वे हमेशा अमेठी और यहां के लोगों के लिए सोचते और काम करते हैं। कोरोना काल में वे अपने इस परिवार की मदद के लिए सब से आगे रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IT रेड पर गरमाई यूपी की राजनीति, अखिलेश का पलटवार, कहा- होगी CBI और ED की भी एंट्री