Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP Election : सपा की एक और लिस्ट जारी, घोसी से मिला दारा‍ सिंह चौहान को टिकट

Advertiesment
Uttar Pradesh Assembly Elections
समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 56 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को घोसी से टिकट दिया गया है।

समाजवादी पार्टी की तीसरी लिस्‍ट में सबसे दिलचस्‍प नाम दारा सिंह चौहान का है। दारा सिंह चौहान को घोसी सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है। वे हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शा‍मिल हुए थे। पहली लिस्‍ट में 159, दूसरी सूची में 39 और तीसरी लिस्‍ट में 56 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।
webdunia

इस तरह अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने विधानसभा की कुल 403 में से अब तक 254 सीटों के लिए उम्‍मीदवार तय कर दिए हैं। इसके अलावा बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली 4 सीटों के लिए भी उम्‍मीदवार तय कर दिए गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या : SP और BJP के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना, वर्तमान विधायक के खिलाफ लोगों में नाराजगी