Publish Date: Tue, 08 Feb 2022 (11:37 IST)
Updated Date: Tue, 08 Feb 2022 (11:40 IST)
लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
पार्टी ने इससे पहले 5 फरवरी रविवार को लोक संकल्प पत्र जारी करने का ऐलान किया था जिसे भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के कारण टाल दिया गया था।
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें, संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी। भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस,युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।