Publish Date: Wed, 09 Feb 2022 (08:36 IST)
Updated Date: Wed, 09 Feb 2022 (08:45 IST)
एटा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले एटा जिले में बसपा प्रत्याशी जुनैद मियां पर बोलेरो सवार कुछ जानलेवा हमले का प्रयास किया। यह हमला उस समय किया गया जब जुनैद मियां रोड शो कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवारों ने काफी दूर तक रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया। प्रत्याशी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने 5 में से 2 आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, मौके से 3 लोग भागने में सफल रहे।
हमले की सूचना पर बसपा प्रत्याशी जुनैद मियां के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मेरे साथी और विपक्ष के लोग जनसमर्थन से बौखला गए हैं।
इस बीच अमरोहा में बसपा प्रत्याशी नवेद अयाज ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस पर कार्यालय पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है।