Publish Date: Sat, 15 Jan 2022 (13:02 IST)
Updated Date: Sat, 15 Jan 2022 (13:17 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में भाजपा ने शनिवार को दो चरणों के लिए 105 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहले चरण की 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।
केंंद्रीय चुनाव समिति के धर्मेंद्र प्रधान और अरुण सिंह ने सूची जारी की। सीएम योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव मैदान में होंगे। कैराना से मृगांका सिंह चुनाव लड़ेंगीं। थानाभवन से सुरेश राणा चुनाव मैदान में।
शामली से तेजेंद्र निर्वाल, सरधना से संगीत सोम, किठोर से सत्यवीर त्यागी, मेरठ केंट से अमित अग्रवाल, नोएडा से पंकज सिंह, जेवर से धीरेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे। हस्तीनापुर से दिनेश खटीक, बड़ौत से केपी मलिक, बागपत से योगेश धामा, आगरा से बेबी रानी मौर्य, सहारनपुर से जगपाल सिंह, गाजियाबाद से अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा है।
संभल से राजेश सिंघल, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, साहिबाबाद से सुनील शर्मा को, कौल से अनिल पाराशर, शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना को टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी से 7 चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 58 सीटों पर 10 फरवरी और दूसरे चरण की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।