Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP चुनाव : मुस्लिमों को रिझाने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह योजना

हमें फॉलो करें UP चुनाव : मुस्लिमों को रिझाने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह योजना
, गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (21:33 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिमों को रिझाने के लिए कांग्रेस 24 सितम्बर से संकल्प पत्र वितरण अभियान की शुरूआत करेगी। 
 
इसके तहत हर शुक्रवार को मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद संकल्प पत्र के जरिए अल्पसंख्यकों के लिए नीतियों का बखान किया जाएगा। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर शुक्रवार को प्रत्येक विधानसभा की 6 बड़ी मस्जिदों में नमाज़ बाद ये संकल्प पत्र बांटे जाएंगे।
 
उन्होने कहा कि 16 सूत्रीय संकल्प पत्र को इस अभियान के तहत हर मुस्लिम मुहल्ले तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 8432 मस्जिदों को चिन्हित किया गया है। इस अभियान से 25 लाख लोगों तक इसे पहुंचाया जाएगा। 
 
सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने प्रभार ज़िलों में रुक कर इसे मॉनिटर करेंगे। शाहनवाज़ आलम ने बताया कि 6 सितंबर को अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पास 16 सूत्रीय बिन्दु उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने वाला साबित होने जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव : क्या है यूपी का मूड, क्या उत्तर प्रदेश का चुनाव ‘अयोध्या’ से लड़ा जाएगा? सभी पार्टियों के फोकस में राम की नगरी है