Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोरखपुर सदर सीट से विधायक योगी आदित्यनाथ ने दिया MLC पद से इस्तीफा, 25 मार्च को लेंगे CM पद की शपथ

हमें फॉलो करें गोरखपुर सदर सीट से विधायक योगी आदित्यनाथ ने दिया MLC पद से इस्तीफा, 25 मार्च को लेंगे CM पद की शपथ
, मंगलवार, 22 मार्च 2022 (15:14 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उत्‍तरप्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने ‘बताया कि योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
 
जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
 
हाल के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और 1 लाख से अधिक मतों से वे विजयी रहे।
 
भाजपा सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार उत्‍तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे योगी वर्ष 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने थे और इस बार विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP शासित राज्यों में आज साफ होगी तस्वीर, गोवा में प्रमोद सावंत का नाम तय, उत्तराखंड में आज CM चेहरे से हटेगा सस्पेंस