Urdu Nazm %e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4 %e0%a4%b9%e0%a5%88 108081800023_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'हमारा भारत है'

Advertiesment
'हमारा भारत है'
अज़ीज़ अंसारी

WDWD
ज़मीं पे स्वर्ग हमारा, हमारा भारत है
हमारी आँख का तारा, हमारा भारत है

बुरे इरादे से दुश्मन यहाँ जो आएंगे
वो इसका बाल भी बांका न करने पाएंगे
है फ़ौज देश ये सारा, हमारा भारत है
हमारी आँख का--------

हरएक दिलमें मोहब्बत हमें तो भरना है
हमारा काम ग़रीबों से प्यार करना है
हमारा चाँद सितारा हमारा, हमारा भारत है
हमारी आँख का-----------

लगाई ठेस किसीने जो इसकी अज़मत को
तो देके जान बचाएंगे इसकी इज़्ज़त को
न होगा ज़ुल्म ग्वारा, हमारा भारत है
हमारी आँख का ----------

हमेशा राम के रहमान साथ रहते हैं
यहाँ पे हिन्दू-मुसलमान साथ रहते हैं
सभी का राज दुलारा हमारा भारत है
हमारी आँख का तारा-------

'अज़ीज़' दुश्मने अम्नोसुकून से कह दो
बुरी निगाह से देखे न कोई भारत को
कि अपनी जान से प्यारा हमारा भारत है
हमारी आँख का तारा हमारा भारत है

ज़मीं पे स्वर्ग हमारा, हमारा भारत है
हमारी आँख का तारा, हमारा भारत है

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi