Urdu Nazm %e0%a4%b9%e0%a5%9b%e0%a4%b2 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0 %e0%a5%9e%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0 108090600064_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हज़ल : दिलावर फ़िगार

Advertiesment
हज़ल दिलावर फ़िगार
मुशाएरे के लिए क़ैद तरहा की क्या है
ये इक तरह की मशक़्क़त है शायरी क्या है

जो चाहते हैं कि मैं तरहा में ग़ज़ल लिक्खूँ
उन्हें खबर ही नहीं मेरी पॉलिसी क्या है

ग़ज़ल की श्क्ल बदल दी है ऑपरेशन से
सुखनवरी है अगर ये तो सरजरी क्या है

मैं जब ग़ज़ल में गुलिस्ताँ का ज़िक्र करता हूँ
वो पूछते हैं गुलिस्ताँ की फ़ारसी क्या है

ग़ज़ल जो तरहा में लिक्खी है किस तरह लिक्खी
ये पूछने की किसी को अथारिटी क्या है

मेरी ग़ज़ल में तखल्लुस किसी का फ़िट कर दो
तखल्लुसों की भी इस शहर में कमी क्या है

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi