Urdu Shayri %e0%a4%97%e0%a4%bc%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%b2 %e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%b0 %e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80 107112800044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ग़ज़ल- अकबर इलाहाबादी

Advertiesment
ग़ज़ल- अकबर इलाहाबादी
समझे वही इसको जो हो दीवाना किसी का
'अकबर' ये ग़ज़ल मेरी है अफ़साना किसी का

गर शैख़ो-बहरमन सुनें अफ़साना किसी का
माबद न रहे काब-ओ-बुतख़ाना किसी का

अल्लाह ने दी है जो तुम्हे चाँद-सी सूरत
रौशन भी करो जाके सियहख़ाना किसी का

अश्क आँखों में आ जाएँ एवज़ नींद के साहब
ऐसा भी किसी शब सुनो अफ़साना किसी का

इशरत जो नहीं आती मिरे दिल में, न आए
हसरत ही से आबाद है वीराना किसी का

करने जो नहीं देते बयाँ हालते-दिल को
सुनिएगा लबे-गोर से अफ़साना किसी का

कोई न हुआ रूह का साथी दमे-आखि़र
काम आया न इस वक्त़ में याराना किसी का

हम जान से बेज़ार रहा करते हैं 'अकबर'
जब से दिले-बेताब है दीवाना किसी का

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi