Urdu Shayri %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a5%9a%e0%a5%9b%e0%a4%b2 108070300033_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोमिन की ग़ज़ल

Advertiesment
मोमिन की ग़ज़लें
1. वो जो हम में तुम में क़रार था, तुम्हें याद हो कि न याद हो
वही यानी वादा निबाह का, तुम्हें याद हो कि न याद हो

वो जो लुत्फ़ मुझ पे थे पेश्तर, वो करम जो था मेरे हाल पर
मुझे सब है याद ज़रा ज़रा, तुम्हें याद हो कि न याद हो

वो गिले वो शिकायतें, वो मज़े मज़े की हिकायतें
वो हर एक बात पे रूठना, तुम्हें याद हो कि न याद हो

कभी हममें तुममें भी चाह थी, कभी हमसे तुमसे भी राह थी
कभी हम भी तुम भी थे आशना, तुम्हें याद हो कि न याद हो

जिसे आप कहते थे आशना, जिसे आप कहते थे बावफ़ा
मैं वही हूँ मोमिन-ए-मुबतिला, तुम्हें याद हो कि न याद हो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi