Urdu Shayri %e0%a4%af%e0%a5%87 %e0%a4%a4%e0%a5%8b %e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a5%9a%e0%a4%ae %e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 108111400053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये तो नहीं के ग़म नहीं

फ़िराक़ की ग़ज़ल

Advertiesment
फ़िराक़ गोरखपुरी
ये तो नहीं के ग़म नहीं
हाँ! मेरी आँख नम नहीं

तुम भी तो तुम नहीं हो आज
हम भी तो आज हम नहीं

अब न खुशी की है खुशी
ग़म का भी अब तो ग़म नहीं

मेरी नशिस्त है ज़मीं
खुल्द नहीं इरम नहीं

क़ीमत-ए-हुस्न दो जहाँ
कोई बड़ी रक़म नहीं

लेते हैं मोल दो जहाँ
दाम नहीं दिरम नहीं

सोम-ओ-सलात से फ़िराक़
मेरे गुनाह कम नहीं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi