Publish Date: Wed, 06 Nov 2024 (15:20 IST)
Updated Date: Wed, 06 Nov 2024 (15:30 IST)
US Election results : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने ओहायो से सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किया था। ट्रंप के साथ ही वे भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जेडी की पत्नी ऊषा चिलुकुरी वेंस भी कमला हैरिस की तरह ही भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। इस नाते वे भारत के दामाद हुए।
वेंस का भारत कनेक्शन : जेडी वेंस ने 2014 में भारतीय मूल की ऊषा चिलुकुरी से शादी की थी। ऊषा और जेडी के 3 बच्चे ईवान, विवेक और मीराबेल हैं। ऊषा के मां-बाप भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। ऊषा सेन डियागो में पली बढ़ीं। उन्होंने येल से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की और फिर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की।
उषा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की क्लर्क के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों ऊषा वकालत कर रही हैं। वेंस उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु भी बताते हैं। ऊषा (39) सेकंड लेडी (उपराष्ट्रपति की पत्नी) का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं।
ALSO READ: अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के इन 6 दिग्गजों ने मारी बाजी
भारतीय अप्रवासियों की बेटी ऊषा सैन डिएगो में पली-बढ़ीं। वह 2014 तक डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य थीं। ऊषा ने येल लॉ स्कूल से स्नातक किया और वह दीवानी मुकदमों की वकील हैं। येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान ऊषा और वेंस की मुलाकात हुई। वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के क्लर्क के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
वेंस दंपति की शादी 2014 में केंटकी में हुई थी और एक अलग समारोह में उन्होंने हिन्दू रीति-रिवाजों को निभाते हुए पुजारी से आशीर्वाद लिया था। वेंस और ऊषा के दो बेटे इवान तथा विवेक और एक बेटी मिराबेल हैं।
ऊषा की वजह से भी ट्रंप को मिला भारतीयों का साथ : बताया जा रहा है कि चुनाव में कमला हैरिस को भारतीय समुदाय की नाराजगी भारी पड़ गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर जब अमेरिका गए थे तो कमला ने उनसे मिलने से मना कर दिया था। जम्मू कश्मीर और धारा 370 पर भी उनका रूख अलग था। इधर मोदी से दोस्ती और जेडी वेंस की पत्नी ऊषा चिलुकुरी का भारतीय मूल का होने की वजह से भी ट्रंप को भारतीय समुदाय के कनेक्ट होने में मदद मिली।
Edited by : Nrapendra Gupta