Publish Date: Tue, 01 Aug 2023 (08:08 IST)
Updated Date: Tue, 01 Aug 2023 (08:11 IST)
LPG Price : तेल कंपनियों ने अगस्त की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 99.75 रुपए घटा दिए हैं। घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में कमर्शिअल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपए पहुंच गई हैं। 31 जुलाई तक इसकी कीमत 1,780 रुपए प्रति सिलेंडर थी। कोलकाता में कमर्शिअल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1802.50 रुपए हो गई। मुंबई में यह 1640.50 रुपए और चेन्नई में यह 1852.50 रुपए में मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती है। स्थानीय करों और सिलेंडर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ला जाने की लागत के चलते हर स्थान पर गैस सिलेंडर के दाम अलग अलग होते हैं।