Publish Date: Sat, 11 Jan 2020 (11:20 IST)
Updated Date: Sat, 11 Jan 2020 (11:25 IST)
नई दिल्ली। बैंकों के ग्राहकों के कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस (KYC) को लेकर अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधार (Aadhaar) से वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस (KYC) को अनुमति दे दी है।
इससे बैंक व अन्य कर्जदाता कंपनियां दूरदराज के क्षेत्रों के ग्राहकों की KYC वीडियो रिकॉर्डिंग से भी कर सकेंगे। बैंक वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ फोटो भी कैप्चर करेगा, फिर आधार ऑथेंटिकेशन कर सकेगा।