Publish Date: Wed, 12 Feb 2020 (12:17 IST)
Updated Date: Thu, 13 Feb 2020 (00:09 IST)
नई दिल्ली। इंडियन ऑइल ने बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपए का इजाफा कर दिया है। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 144.50 रुपए से 149 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए।
दिल्ली में अब 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपए में मिलेगा। यहां 144.50 रुपए दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपए ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपए के दाम पर सिलिंडर मिलेगा।
मुंबई में सिलेंडर 145 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 829.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में इसके दाम 147 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 881 रुपए हो गए।
webdunia
Publish Date: Wed, 12 Feb 2020 (12:17 IST)
Updated Date: Thu, 13 Feb 2020 (00:09 IST)