Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में आज से फिर शुरू हुई मोनोरेल, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में आज से फिर शुरू हुई मोनोरेल, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
, रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (10:19 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस के कहर से थमी जिंदगी की रफ्तार एक बार फिर सामान्य होने लगी है। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सरकार सभी सेवाएं धीरे धीरे बहाल कर रही है। इसी क्रम में मुंबई में आज से मोनोरेल भी शुरू हो गई।  
 
मुंबई में 6 माह बाद भले ही आज से मोनोरेल फिर शुरू हो गई हो लेकिन यह केवल चेंबूर - वडाला - जैकब सर्कल ट्रैक पर चलेगी। मेट्रो सेवाएं भी सोमवार से शुरू हो जाएगी। मुंबई लोकल में सभी महिलाओं को यात्रा करने  की इजाजत जल्दी ही मिल सकती है।
 
सरकार ने मोनोरेल में यात्रा करने वालों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। यात्रियों को मोनोरेल में चढ़ने से पहले मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा और मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करना होगा। प्लास्टिक टोकन, पेपर टिकट जारी नहीं किया जाएगा। उनके मोबाइल फोन पर डिजिटल टिकट जारी किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2014 में देश की पहली मोनो रेल सेवा चेंबूर और वडाला डिपो के बीच शुरू हुई थी। यह ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सिंगल ट्रैक पर दौड़ती हुए 15 से 20 मिनट में अपना सफर पूरा करती है। कोरोना की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से मोनो रेल का संचालन बंद था और इस वजह से MMRDA को रोज लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगा पड़ा कमला हैरिस के नाम का मजाक, सोशल मीडिया पर ‘आई स्टैंड विथ कमला’ अभियान