Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुशखबर, पैन-आधार को जोड़ने की समयसीमा मार्च 2022 तक बढ़ाई

हमें फॉलो करें खुशखबर, पैन-आधार को जोड़ने की समयसीमा मार्च 2022 तक बढ़ाई
, शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (01:15 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से जोड़ने की समयसीमा छह महीने बढ़ाकर मार्च 2022 कर दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से विभिन्न हितधारकों के सामने आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए समयसीमा बढ़ा दी गई है जिससे अनुपालन में आसानी होगी।

सीबीडीटी ने कहा, पैन को आधार से जोड़ने के लिए आयकर विभाग को आधार संख्या की सूचना देने की समयसीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गई है। साथ ही, आयकर अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही पूरी करने की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गई है।
webdunia

इसके अलावा, बेनामी संपत्ति लेनदेन रोकथाम अधिनियम, 1988 के तहत न्याय निर्णायक प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की समयसीमा भी मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इनकम टैक्स के रडार पर Corona 'मददगार' सोनू सूद, विदेशों से मिली रकम को लेकर फंसे