Publish Date: Sat, 24 Sep 2022 (15:18 IST)
Updated Date: Sat, 24 Sep 2022 (15:27 IST)
इंडियन ऑइल ने इस सोलर पॉवर्ड स्टोव लॉन्च किया है। इसे सूर्य नूतन नाम दिया गया है। नूतन सोलर कुक टॉप में कई विशेषताएं हैं। इंडियन ऑइल ने इसका पेटेंट भी कराया है। इसकी एक यूनिट धूप में रहती है और वह चार्ज करते समय ऑनलाइन कुकिंग मोड प्रदान करती है।
इसके अलावा चार्ज हो जाने के बाद भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह 'सूर्य नूतन' सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल सुनिश्चित करता है और धूप नहीं होने पर भी इस पर खाना पकाया जा सकता है। इंडियन ऑइल ने इस सोलर पॉवर्ड स्टोव को सूर्य नूतन नाम दिया है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और हरदीप सिंह पुरी ने सूर्य नूतन स्टोव की जांच-परख की थी।(सांकेतिक चित्र)
webdunia
Publish Date: Sat, 24 Sep 2022 (15:18 IST)
Updated Date: Sat, 24 Sep 2022 (15:27 IST)