Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर 10 साल पहले बनवाया है आधार, तो जरूर करें यह काम

हमें फॉलो करें अगर 10 साल पहले बनवाया है आधार, तो जरूर करें यह काम
, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (13:18 IST)
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उन लोगों से अपने दस्तावेजों एवं जानकारियों को अपडेट कराने का आग्रह किया है जिन्होंने अपना आधार 10 साल से पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं कराया है।
 
यूआईडीएआइई ने कहा कि सूचनाएं अपडेट करने का काम ऑनलाइन या आधार केंद्रों पर जाकर दोनों तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि उसने इसे अनिवार्य नहीं बताया है।
 
उसने कहा, 'ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था एवं उसके बाद इन सालों में कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट करवाने का आग्रह किया जाता है।'
 
निकाय ने कहा कि यूआईडीएआइई ने इस संबंध में आधार धारकों को दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है और आधार धारक व्यक्तिगत पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता है|
 
इन दस साल के दौरान, आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरी है और आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।
 
यूआईडीएआइई ने कहा कि इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में कोई असुविधा नहीं हो।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाई कोर्ट ने कुमार विश्वास व तजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को किया खारिज