shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुशखबर, हर साल 12,000 होमगार्ड जवानों की भर्ती करेगी योगी सरकार, महिलाओं को मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

Advertiesment
Uttar Praesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार रोजगार को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने राज्य में हर साल 12 हजार होमगार्ड के जवानों की भर्ती होगी। यानि राज्य में अगले 4 सालों में 48 हजार होमगार्ड के जवानों की भर्ती होगी। वहीं इस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 फीसदी पद आरक्षित होंगे।
 
यूपी सरकार ने राज्य में रोजगार को बढ़ाने के लिए हर साल 12 हजार होमगार्ड की भर्ती की बात कही है। ये भर्ती अगले 4 सालों तक होगी। राज्य में फिलहाल 34 हजार होमगार्ड जवानों के पद खाली हैं। वहीं अगले 4 सालों में 1 लाख 57 हजार होमगार्ड रिटायर भी होंगे।
 
योगी सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में होमगार्ड्स की भर्ती में भी 20 फीसदी पद आरक्षित किए हैं।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 20,000 से कम, 11 दिन में 34,731 लोग कोरोना संक्रमित