Publish Date: Tue, 01 Oct 2024 (21:26 IST)
Updated Date: Tue, 01 Oct 2024 (21:29 IST)
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी गोलू राजभर ने बहला फुसलाकर पीड़िता को अगवा कर लिया था। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गोलू के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ALSO READ: UP : कुशीनगर में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को रविवार को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया जिसने बयान दिया कि गोलू उसे अगवा कर ले गया तथा उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जिले की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta