Publish Date: Wed, 27 Nov 2024 (10:13 IST)
Updated Date: Wed, 27 Nov 2024 (10:19 IST)
Kannauj accident : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक और तकनीशियन लखनऊ में एक शादी में शामिल होने के बाद सैफई लौट रहे थे।
घटना देर रात करीब तीन बजे हुई जब एसयूवी चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जिसके बाद एक ट्रक उससे टकरा गया। 5 चिकित्सकों और एक लैब तकनीशियन की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान आगरा के निवासी डॉ. अनिरुद्ध वर्मा (29), भदोही के संतोष कुमार मौर्य (46); कन्नौज के डॉ. अरुण कुमार (34); बरेली के निवासी डॉ. नरदेव (35) और प्रयोगशाला तकनीशियन राकेश कुमार (38) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें