Publish Date: Thu, 31 Dec 2020 (21:58 IST)
Updated Date: Thu, 31 Dec 2020 (22:04 IST)
गोरखपुर (यूपी)। गोरखपुर जिले में पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि मामले का आरोपी मंसूर (26) को भीटी रावत इलाके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि आरोपी का कहना है कि आधार कार्ड में दी गई जन्मतिथि के हिसाब से वह लड़की बालिग है, वहीं लड़की के पिता द्वारा पेश की गई हाईस्कूल की मार्कशीट के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है। सहजनवा थाने के निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल के अंकपत्र के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक मंसूर के खिलाफ अपहरण और शादी के लिए दबाव डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो इस मामले में विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के खिलाफ बनाए गए नए कानून को भी लागू किया जाएगा। (भाषा)