Publish Date: Thu, 18 Jul 2024 (12:08 IST)
Updated Date: Thu, 18 Jul 2024 (12:24 IST)
सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।
अखिलेश की इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। मौर्य ने हाल ही दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
इधर केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक्स के जरिये तंज करते हुए उन्हें सपा बहादुर की संज्ञा दी थी। मौर्य ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है तथा 2017 की तरह 2027 में भी हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। मौर्य ने सपा के पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को धोखा करार दिया था।
उल्लेखनीय है कि भाजपा और सपा के बीच राज्य की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला हो सकता है। 2022 के चुनावों में सपा ने इनमें से 5 सीटें जीती थी जबकि भाजपा 2 सीटें जीतने में सफल रही थी।
Edited by : Nrapendra Gupta