Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश यादव ने भारत की सबसे अधिक आबादी पर चिंता जताई, कहा- सरकार की विफलता

हमें फॉलो करें अखिलेश यादव ने भारत की सबसे अधिक आबादी पर चिंता जताई, कहा- सरकार की विफलता
, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (15:40 IST)
  • अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
  • शिक्षा की कमी से जनसंख्या बढ़ी
  • चीन को पीछे छोड़ भारत की आबादी सबसे अधिक
Akhilesh Yadav: लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्‍यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने दुनिया में भारत की सबसे अधिक आबादी (population)होने पर चिंता जताते हुए गुरुवार को इसे सरकार की विफलता करार दिया है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
 
यादव ने गुरुवार को अपने ट़वीट में इसे चिंतनीय ख़बर बताते हुए कहा कि इसका कारण सरकार की विफलता है। उन्होंने इसी ट्वीट में विवरण देते हुए कहा कि गरीबी-बेरोजगारी के कारण काम में हाथ बंटाने एवं कमाने के लिए (अधिक लोग) तथा चिकित्सा की कमी से बाल मृत्यु के डर से अधिक बच्चे पैदा करना तथा गर्भनिरोधक का वितरण न होना। इसके अलावा सपा प्रमुख ने शिक्षा की कमी से जनसंख्या के दबाव को न समझना भी इसमें शामिल किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में SCO सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो