Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपा विधायक दल की बैठक में फैसला, अखिलेश यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (12:59 IST)
लखनऊ। सपा विधायक दल की बैठक में शनिवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। अखिलेश उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।
सपा विधायक दल की बैठक में विधायकों की बैठक में अवधेश प्रसाद ने अखिलेश के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी निर्वाचित विधायकों ने समर्थन किया।
 
अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था।
उल्लेखनीय है कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की। इनमें 111 सीटों पर सपा, 8 सीटें रालोद और 6 अन्य ने जीती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ तेल रिसाव, मुंबई से जुड़ा यातायात हुआ प्रभावित