Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 (22:00 IST)
Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 (22:04 IST)
राम नगरी में भव्य-दिव्य रामजन्मभूमि मंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि को जाने वाले मार्गों को भक्तों व पर्यटकों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित करने का कार्य प्रगति पर है। अयोध्या से उड़ान भरने के लिए श्री राम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी निर्माण कार्य तेज है।
अयोध्या रेलवे स्टेशन को राम मंदिर के स्वरूप में ढाला जा रहा है। साथ ही साथ सम्पूर्ण राम नगरी अयोध्या में कई विकास की योजनाएं चल रही हैं। सरयू के गोद में श्रद्धालु कर सकेंगे 18 किलोमीटर लंबी जल यात्रा। उत्तरप्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या नगरी को राममय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अयोध्या की धरती पर पर्यटकों व भक्तों के कदम रखते ही राम के जीवन चरित्र का आभास होने लगता है।
पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ : इसी कड़ी में अयोध्या की सरयू नदी में जटायू क्रूज को उतारा जा रहा है। इसके माध्यम से भक्तगण व पर्यटक अयोध्या का दर्शन कर सकेंगे। इस क्रूज का शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 8 सितंबर को अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट पर करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के चल रहे विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा बैठक भी करेंगे।
पर्यटन मंत्री, रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को जटायु क्रूज के जरिए मिलेगी बड़ी सौगात। अयोध्या के घाटों की रामायणकालीन महत्वता की ले सकेंगे श्रद्धालु जानकारी, क्रूज,जल्द ही दो और क्रूज सरयु के जलधारा में होंगे संचालित।
जटायू क्रूज के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगरी में शुरू हो रहा क्रूज। अयोध्या पहुंचा जटायु क्रूज। दुबई से बनकर अयोध्या आया है जटायु क्रूज। जल्द ही सरयू की जलधारा में पर्यटकों को उपलब्ध होगी क्रूज सुविधा। अयोध्या क्रूज लाइंस के द्वारा लाया गया है जटायु क्रूज।
क्या है किराया : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लगभग 100 यात्री जटायु क्रूज में कर सकेंगे यात्रा। अयोध्या से गुप्तार घाट गुप्तार घाट से अयोध्या लगभग 18 किलोमीटर की यात्रा कराएगा क्रूज। 70 लोग क्रूज के अंदर तो 30 लोग क्रूज के बाटम पर ले सकेंगे जल यात्रा का आनंद। 300 प्रति व्यक्ति होगा क्रम में किराया। जन्माष्टमी के दूसरे दिन सरयू में शुरू होगा क्रूज का संचालन। अयोध्या से गुप्तार घाट तक चलाया जाएगा।
क्या हैं क्रूज की विशेषता : इसमें चारों तरफ प्रभु राम के जीवन से जुड़े चित्रों को दर्शाया गया है। इससे लोग इस पर बैठकर प्रभु राम के जीवन के बारे में भी चित्र के माध्यम से जानेंगे अयोध्यावासियों इसको लेकर खुशी है।
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें