Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 (11:18 IST)
Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 (11:21 IST)
मथुरा (यूपी)। जिले में कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बारिश के बीच छत पर भरा पानी निकालते समय आकाशीय बिजली गिरने से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानगर मण्डल के सेक्टर संयोजक बलराम सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार शाम बलराम सिंह (40) मूसलधार बारिश की वजह से छत पर भर गया पानी निकाल रहे थे। तभी आकाश में तेज बिजली कड़की और बलराम पर आ गिरी।
ALSO READ: बिहार के 7 जिलों में आकाशीय बिजली का कहर, 14 लोगों की मौत
Edited by: Ravindra Gupta