Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी में नहीं पहुंचा फोटोग्राफर तो दुल्हन ने बैरंग लौटा दी बारात

Advertiesment
हमें फॉलो करें bride and groom

अवनीश कुमार

, सोमवार, 30 मई 2022 (19:16 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में थाना मंगलपुर के अंतर्गत रविवार रात में आई बारात में जयमाल के समय फोटोग्राफर के न पहुंचने से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद घंटों चली मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन जब नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी।
 
इस दौरान दोनों पक्षों में हो रही कहासुनी की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों को शांत कराया और फिर पुलिस की मौजूदगी में ही गांव में पंचायत बैठी। लेकिन जब दुल्हन नहीं मानी तो आपसी समझौता कराते हुए दूल्हा बगैर दुल्हन के बैरंग ही लौट गए।
 
दुल्हन ने किया शादी से इंकार : कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के अंतर्गत एक गांव में रविवार देर रात पास के एक गांव से बरात पहुंची थी। घर के बाहर गाने-बजाने के साथ-साथ बाराती, बारात की खुशियां मना रहे थे और जयमाल की तैयारियां दुल्हन पक्ष की तरफ से की जा रही थीं। इसी दौरान जयमाल के लिए जैसे ही दूल्हा पहुंचा और वहीं दुल्हन को जयमाल पर लाने की तैयारी हो रही थी। लेकिन जब दूल्हे पक्ष से फोटोग्राफर की जानकारी की गई तो उन्होंने न आने की बात कही तो वहीं लड़की पक्ष ने फोटोग्राफर न होने की बात दुल्हन को बता दी। फिर क्या था! दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उससे शादी करने से इंकार कर दिया।
 
दुल्हन के इंकार करने की जानकारी होते ही खुशियां मना रहे बारातियों में सन्नाटा पसर गया और दूल्हा पक्ष दुल्हन को मनाने में जुट गया। बात सब तक पहुंच गई थी। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

webdunia
 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ही पक्षों को शांत कराकर दोनों ही पक्ष की तरफ से उम्रदराज लोगों को बैठाकर पंचायत बैठा ली। लेकिन पंचायत का नतीजा जस-का-तस ही रहा और दुल्हन ने शादी करने से साफतौर पर इंकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने एक-दूसरे को जो भी सामान दिया था, उसकी वापसी करवा दी और वहीं भोर सुबह दूल्हा, बगैर दुल्हन के बैरंग ही लौट गया।
 
फोटोग्राफर भी बुला लिया फिर भी नहीं मानी दुल्हन : बगैर दुल्हन लिए बैरंग लौटे दूल्हे ने बताया कि उसकी बारात बड़े ही धूमधाम के साथ पहुंची थी। जयमाल की तैयारी हो रही थी लेकिन फोटोग्राफर नहीं पहुंच पाया तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। तब फिर भी घरवालों ने दूसरे फोटोग्राफर का इंतजाम किया लेकिन फिर भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई और दुल्हन पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हो गए तो उसने ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को शांत कराया और दोनों ही पक्षों की बात सुनी लेकिन फिर भी दुल्हन नहीं मानी और फिर उन्हें बगैर शादी के लौटना पड़ा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

iPhone 14 में मिलेगा यह खास फीचर्स, फ्रंट कैमरे में भी Apple करने जा रही है बड़ा बदलाव