Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुलंदशहर , मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (00:19 IST)
Bulandshahr Cylinder Blast :  उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और 5 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। मेरठ ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से पांच लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबें में दबे होने की सूचना आई है। आधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया।
 
पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे को हटाकर उसमें कोई और तो नहीं है यह देखा जा रहा है। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट