Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CAA Protest : कानपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच चली गोली, 2 की मौत

हमें फॉलो करें CAA Protest : कानपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच चली गोली, 2 की मौत

अवनीश कुमार

, शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (13:48 IST)
कानपुर। शुक्रवार को नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ कानपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान चली गोली में 13 लोग घायल हो गए। इन्हें हैलेट अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में भर्ती करवाया गया था। इनमें से शुक्रवार देर रात 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण करवाने के लिए कड़ी सुरक्षा की गई थी। मौके पर आला अधिकारी भी मौजूद थे। नमाज के बाद हजारों की संख्या में प्रदर्शकारी सड़कों पर उतर आए और जुलूस निकालने पर अड़ गए।
 
अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की बात कही। प्रदर्शनकारी जुलूस निकालने पर आमादा था। थाना बाबू पूरवा के अंतर्गत प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ स्थानों पर वाहनों पर आग लगाने लगे। इसे रोकने के लिए पुलिस ने बलप्रयोग किया। इससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए और आम लोगों को नुकसान पहुंचाने लगे।
 
प्रदर्शन के दौरान गोली चली जिसमें 13 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें हैलेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। 2 लोगों के मौत की पुष्टि ईएमओ डॉ. अनुराग ने की है।
 
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के थाना बाबू पूरवा के अंतर्गत हुई हिंसा में अस्पताल में 13 लोग लाए गए थे। इसमें 3 की हालत बेहद गंभीर थी। देर रात 2 की मौत हो गई। अन्य 11 में से 10 की स्थिति सामान्य है। 1  की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है
 
परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप : मृतक मोहम्मद आफताब और मोहम्मद सैफ के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा था, लेकिन पुलिस ने लोगों को भड़काने का काम किया। जब कुछ लोग इसमें अनियंत्रित हो गए तो बल का प्रयोग न करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे जिसकी चपेट में ये दोनों आ गए। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज शादाब, लकी, फैजान के परिजनों ने भी पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
क्या बोले डीजीपी : उत्तरप्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया है कि कानपुर में हिंसा के दौरान कुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मैं मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। अभी स्थिति सामान्य हैै। शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। (प्रतीकात्मक फोटो) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA : यूपी में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 8000 से ज्यादा लोगों पर FIR, बिहार में RJD कार्यकर्ताओं का बवाल