Publish Date: Thu, 27 May 2021 (23:06 IST)
Updated Date: Thu, 27 May 2021 (23:07 IST)
लखनऊ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 ग्राम प्रधानों के साथ से वार्ता करेंगे। यह संवाद वर्चुअल होगा। खबरों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 4 बजे यह कार्यक्रम होगा।
कोरोनावायरस संक्रमण के कारण सभी प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के लगभग 20 दिन बाद सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की गई थी।