khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM योगी ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- UP की विकास यात्रा में नवीन ऊर्जा का संचार

Advertiesment
Prime Minister Narendra Modi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा भी की। इस मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं।
ALSO READ: जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट, जानिए यूपी में क्या है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, प्रतिभाएं कैसे लिख रही हैं सफलता की कहानी
यूपी के सीएम योगी ने उन्हें राम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की। नए साल पर सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही।

मीडिया खबरों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी से सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा की है। हालांकि, इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ALSO READ: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की छूट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट करके उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट, जानिए यूपी में क्या है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, प्रतिभाएं कैसे लिख रही हैं सफलता की कहानी