Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या हुई, कांग्रेस नेता अजय राय का सनसनीखेज आरोप

हमें फॉलो करें भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या हुई, कांग्रेस नेता अजय राय का सनसनीखेज आरोप
, शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (09:30 IST)
भदोही। कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय ने दावा किया कि भोजपुरी फिल्‍मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कराई गई है। उन्होंने सवाल किया कि बाकी जगह बुल्डोज़र चल गया, इस मामले में अभी तक क्यों नहीं चला।
 
राय ने दुबे के पैतृक आवास पर शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में शामिल होकर पुष्‍प अर्पित किया और अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के बाद उन्होंने सीबीआई से मामले की जांच कराने की आकांक्षा के परिजनों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में अभिनेत्री की हत्या के पीछे का षड्यंत्र और उसके हत्यारों को बचाने वालों को राजनीतिक संरक्षण का सच निश्चित रूप से सामने आ जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने निश्चित रूप से आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या कराई गई है। उसके परिजनों की जो मांग है उसे सरकार पूरा करे। सीबीआई जांच में षड्यंत्र और हत्यारों को संरक्षण देने का भी खुलासा हो जाएगा। पूर्व मंत्री ने अभिनेत्री के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की।
 
गौरतलब है कि 25 वर्षीय भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। वह एक फंदे से लटकी मिली थीं। पुलिस ने दुबे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: तेलंगाना और महाराष्ट्र में वर्षा की संभावना, दिल्ली-NCR में पल-पल बदलता मौसम