Publish Date: Tue, 07 Sep 2021 (21:57 IST)
Updated Date: Tue, 07 Sep 2021 (22:54 IST)
रायबरेली। उत्तरप्रदेश के रायबरेली में सरेराह युवती को छेड़ना और मोबाइल नंबर मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक को सबक सिखाते हुए युवती ने सड़क पर ही चप्पल से पिटाई कर दी। युवती के हाथों पिटने वाला युवक को बेगुनाह बताता रहा।
डलमऊ थाना क्षेत्र स्थित कोह गांव की रहने वाली एक लड़की घर वापस लौट रही थी, तभी एक मनचला उसका पीछा करते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। कुछ दूर चलने के बाद मनचले ने युवती से उसका फोन नंबर मांगना शुरू कर दिया, तभी युवती ने चप्पल उतार कर उसकी धुनाई कर दी।