Publish Date: Sat, 05 Apr 2025 (11:31 IST)
Updated Date: Sat, 05 Apr 2025 (11:35 IST)
hut was crushed by a trailer truck: उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर (Kamakhya Dham temple) के सामने सड़क किनारे एक झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक (trailer truck) ने कुचल दिया जिससे वहां सो रहे 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां बुरी तरह से घायल हो गई हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कामाख्या धाम पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पटेल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे गाजीपुर की ओर से आकर बारा की ओर जा रहा ट्रेलर ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर चढ़ गया। पटेल ने बताया कि झोपड़ी में लालजी डोम की पत्नी संतरादेवी तथा 3 पुत्रियां सपना कुमारी (9), कबूतरी (7) तथा ज्वाला (4) सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतरादेवी का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रेलर को उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर बारा गांव के पास पकड़ लिया है, हालांकि चालक फरार है। उन्होंने बताया कि तीनोंशवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक को पकड़ने का प्रयास जारी है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें